Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News: अपने ही थाने में मुल्जिम बने दरोगा जी FIR

UP News: अपने ही थाने में मुल्जिम बने दरोगा जी FIR
X

UP News: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाने के थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला और सनिगवां पुलिस चौकी के तत्कालीन प्रभारी अंकित खटाना समेत अन्य के खिलाफ गंभीर आरोपों में उनके ही थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लाल बंगला की चंद्रनगर निवासी संगीता जायसवाल की शिकायत पर उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई।

UP News: संगीता ने आरोप लगाया कि 29 मार्च को शुक्ला और उनकी टीम ने उनकी विवादित संपत्ति को उनके प्रतिद्वंद्वियों सुजील और अभिषेक वार्ष्णेय को जबरन सौंप दिया, जबकि मामला अदालत में विचाराधीन था। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों के साथ 30-40 लोगों ने उनके प्लॉट का गेट और चारदीवारी तोड़ दी, उनके रिश्तेदारों पर हमला किया, 6 लाख रुपये के आभूषण और 1.5 करोड़ रुपये का सामान ट्रकों में भरकर ले गए। साथ ही, उनका फोन और लैपटॉप भी छीन लिया गया। संगीता ने कहा कि विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई और मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर किया गया। उनकी शिकायत के बजाय उन पर शांति भंग का मामला दर्ज किया गया।

UP News: गुप्ता ने बताया कि शुक्ला, खटाना, बिल्डर योगी, धर्मेंद्र यादव और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती, दंगा, हमला, तोड़फोड़, चोरी और आपराधिक अतिक्रमण के आरोप में जांच शुरू हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire