Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : हवाई झूला के टूटने से मासूम बच्ची की मौत, 5 घायल

अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UP News : हवाई झूला के टूटने से मासूम बच्ची की मौत, 5 घायल
X

UP News : बुलंदशहर। रामघाट कस्बे में रविवार को मेला देखने आए लोगों के लिए खुशी का दिन दुःख में बदल गया। हवाई झूला अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे झूले में सवार 6 साल की बच्ची हिमांशी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

बता दें कि बच्ची अपने परिजनों के साथ मेले का आनंद लेने आई थी। इसी दौरान झूले का एक्सल टूटकर सीधे हिमांशी पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोग चीख-पुकार मचाते हुए मदद के लिए दौड़े। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां इलाज के दौरान हिमांशी की मौत हो गई। पांच अन्य घायल उपचार के बाद सुरक्षित घर लौट गए।

पुलिस ने झूला संचालित करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire