Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत

UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
X

UP News : जालौन। जिले के कोटरा क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP News : जानकारी के अनुसार, पचीपुरा गांव के निवासी जितेंद्र सिंह (50) और इंद्रपाल सिंह (55) दवा लेने के लिए कोटरा गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय उनकी कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP News : पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद कार सवारों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान उनकी गाड़ी नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी अनियंत्रित होकर कोटरा-एट नहर में जा गिरी। कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों कार सवारों की मौत हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire