Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : कानपुर में हवाला रैकेट का भंडाफोड़: 2 करोड़ रुपये, 61 किलो चांदी और नेपाली मुद्रा बरामद, 4 गिरफ्तार

Dev Verma
UP News : कानपुर में हवाला रैकेट का भंडाफोड़: 2 करोड़ रुपये, 61 किलो चांदी और नेपाली मुद्रा बरामद, 4 गिरफ्तार
X

UP News : कानपुर। कानपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में हवाला और अवैध आर्थिक लेन-देन के रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने धनकुट्टी इलाके के घनी आबादी वाले मकान में छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये, 61 किलो चांदी और नेपाली मुद्रा बरामद की। इस छापेमारी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

UP News : सूत्रों के अनुसार, यह मकान गुप्ता परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है और यहां से हवाला एवं अवैध मुद्रा का नेटवर्क संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। यह कार्रवाई कानपुर पुलिस की उस विशेष मुहिम का हिस्सा है, जिसमें अवैध धन संचय, काला धन और अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट पर सख्ती दिखाई जा रही है।

UP News : चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद की गई चांदी की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। नेपाली मुद्रा की बरामदगी से पता चलता है कि यह रैकेट नेपाल तक फैला हुआ हो सकता है।

UP News : हवाला रैकेट का अंतरराष्ट्रीय आयाम पुलिस का मानना है कि यह रैकेट न केवल देश में अवैध धन का लेन-देन कर रहा था, बल्कि इसका नेटवर्क नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों तक भी फैला हुआ था। ऐसे रैकेट देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं और आतंकवाद, तस्करी व अन्य अपराधों की फंडिंग में भी शामिल हो सकते हैं।

UP News : जांच जारी पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा, संपत्तियों और सहयोगियों की जांच कर रही है। अधिकारी बताते हैं कि आगामी दिनों में और छापेमारी की संभावना है, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। पूरे मामले में अभी और खुलासे होने की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire