Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
UP News : अयोध्या में भव्य रामलीला का आयोजन, फिल्मी सितारे निभाएंगे प्रमुख किरदार, 190 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
UP News : अयोध्या : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। शुक्रवार को रामकथा पार्क में अयोध्या रामलीला के सातवें संस्करण के लिए भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। अयोध्या रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने साधु-संतों और वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में यह पूजन किया। इस बार रामलीला में फिल्म और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां विभिन्न किरदारों में नजर आएंगी।
UP News : 22 सितंबर से शुरू होगा समारोह
22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अयोध्या में होने वाली इस रामलीला का आयोजन हर शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा। इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब और विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इस बार दिल्ली के कलाकार 28 सितंबर से 190 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण शुरू करेंगे, जिसका दहन दशहरे के दिन भव्य रूप से किया जाएगा।
UP News : फिल्मी सितारों की चमक
रामलीला में कई मशहूर हस्तियां अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहेंगी। दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर भगवान परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रजा मुराद अहिरावण का किरदार निभाएंगे। राजेश पुरी हनुमान जी की भूमिका में होंगे, अवतार गिल माता सीता के पिता राजा जनक का रोल करेंगे, और राकेश बेदी विभीषण के साथ-साथ रावण की भूमिका में मनीष शर्मा नजर आएंगे।
UP News : विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का मानना है कि इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Sex Racket : देह व्यापार का भंडाफोड़, मजगांव रोड के मकान पर पुलिस रेड, नाबालिग मिलने से मचा हड़कंप
- 2. MP: सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 3. Raipur City News : ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ की बड़ी कामयाबी, फर्जी RTO ई-चालान लिंक से ठगी करने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
- 4. CG Breaking : भनपुरी के डामर कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

