Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : गैस लीकेज से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

आग की लपटों में घिर गई और वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

UP News : गैस लीकेज से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर
X

UP News : रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह झुलस गए।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में पूरी रसोई आग की लपटों में घिर गई और वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें से 2 घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स और 3 को केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है।

घायलों में मंजू मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, अनिल मिश्र, संत कुमार मिश्र, आशीर्वाद, ऋचा, दीपिका, संगीता और उमेश शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire