Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : तालाब में नहाने के दौरान चार सहेलियां डूबी, गांव में पसरा मातम...

इस दौरान, एक अन्य लड़की ने शोर मचाया, जिसे सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

UP News : तालाब में नहाने के दौरान चार सहेलियां डूबी, गांव में पसरा मातम...
X
UP News : बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सत्तीजोर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।


UP News : बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजे, कालीन खान की 14 वर्षीय बेटी महक तालाब में लगे बेली के फल को तोड़ने के लिए गई थी। जब वह तालाब में गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी, तो उसकी तीन सहेलियां सामिया 10 वर्ष, साइबा 10 वर्ष और सरिकुल खातून 13 वर्ष उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद पड़ीं। दुर्भाग्यवश सभी चारों बच्चियां तालाब के गहरे पानी से बाहर नहीं आ सकीं।


UP News : इस दौरान, एक अन्य लड़की ने शोर मचाया, जिसे सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने एक बच्ची को काफी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वह भी इलाज के दौरान दम तोड़ दी।


UP News : घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही नानपारा के एसडीएम अश्वनी पांडेय और नवाबगंज थाना प्रभारी शीला यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह भी वहां पहुंचते ही मर गई। घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire