Create your Account
UP News : फ्लाइंग किस देना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने कार सवार आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
UP News : नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सड़क पर चलती कार से महिलाओं के साथ खुलेआम अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नोएडा के पर्थला ब्रिज क्षेत्र का बताया जा रहा है।
UP News : वायरल हुए करीब 17 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की एमजी हेक्टर कार चला रहा युवक, बगल में चल रही महिलाओं की कार की ओर देखकर बार-बार फ्लाइंग किस देता है और आपत्तिजनक इशारे करता है। कार में ड्राइवर के अलावा पीछे की सीट पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। पीड़ित महिलाओं ने साहस दिखाते हुए आरोपी की पूरी हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
यूपी | नोएडा में सड़क पर खुलेआम बदतमीजी का Video देखिए।
MG हेक्टर में बैठे लड़कों ने दूसरी कार का पीछा किया, उसमें बैठी फैमिली को अश्लील इशारे किए, फ्लाइंग Kiss की...
इनका गाड़ी नंबर देख कर कार्यवाही होनी चाहिए.. pic.twitter.com/f5nf8mTMuw
UP News : जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक काफी देर तक महिलाओं की कार का पीछा करता रहा और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही नोएडा पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
UP News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक नोएडा के सेक्टर-135 के निवासी हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
- 3. Raipur City News : कंकाली तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. India-Us Tariff: ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर, सामने आया India-Us ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

