Create your Account
UP News: बरेली में रामायण वाटिका में 7 से 9 मार्च को होगा भव्य फ्लावर शो का आयोजन...
बरेली : UP News: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा रामगंगा आवासीय योजना में स्थापित रामायण वाटिका में 7 से 9 मार्च तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में दुनिया भर के 2 लाख से अधिक फूलों और पौधों की प्रदर्शनी लगेगी। इस फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण फूलों से बना मंदिर का प्रतिरूप और एक विशाल शिवलिंग होगा। इसके अलावा, भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास की लीलाओं को भी दृश्य माध्यम से दर्शाया जाएगा। वाटिका को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे आने वाले लोगों को अद्भुत अनुभव मिल सके।
UP News: बीडीए वीसी मणिकंदन ने बताया कि इस फ्लावर शो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा। फ्लावर शो में 200 से अधिक किस्मों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विशेष रूप से ट्यूलिप फूलों की प्रदर्शनी भी शामिल होगी। ट्यूलिप फूल जो अब तक सिर्फ यूरोपीय देशों में देखने को मिलते थे, अब बरेली के इस फ्लावर शो में भी लोगों को आकर्षित करेंगे। बरेली विकास प्राधिकरण इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटा है।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs MI IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले बैटिंग करेगी, बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला
- 2. CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 3. Raipur Crime: चाकूबाजो पर पुलिस का एक्शन, श्याम नगर में चाकूबाजी घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी का निकाला जुलूस, देखें VIDEO
- 4. CSK vs DC IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

