Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : कमरे में मिली 5 लाशें, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत से इलाके में फैली सनसनी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

UP News : कमरे में मिली 5 लाशें, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत से इलाके में फैली सनसनी
X

UP News : श्रावस्ती। जिले के इकौना क्षेत्र के कैलाशपुर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही कमरे में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं, जिससे इलाके में खौफ और सदमा फैल गया।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब सिरोज अली की मां ने बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और दूसरी बहू को बुलाया। सभी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अंततः युवक की बहन ने कमरे के अंदर खिड़की से झांककर देखा, तो पति-पत्नी और तीनों बच्चे बेसुध पड़े थे।

कमरे के अंदर का दृश्य देख परिजन हक्का-बक्का रह गए। परिजन तुरंत दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और पाया कि सभी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतकों की पहचान सिरोज अली, उनकी पत्नी शहनाज और तीन बच्चों डेढ़ साल के बेटे और दो बेटियों के रूप में की गई है। पुलिस मामले की संदिग्ध परिस्थितियों में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे हंसता-खेलता परिवार अचानक एक झटके में तबाह हो गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire