Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, 6 की जिंदा जलकर मौत, 2 की हालत गंभीर

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

UP News : कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, 6 की जिंदा जलकर मौत, 2 की हालत गंभीर
X

UP News : मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीती रात एक भीषण आग ने छह जिंदगियां छीन लीं। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में स्थित कपड़ा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई, जिससे पांच मासूम बच्चों और एक महिला की जलकर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद घटना के समय अपने बेटों के साथ नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियां सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाया और छत के रास्ते घर में घुसकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुखसार (30), अकदस (3 वर्ष), नबिया (6 माह), इनायत (6 माह), महविश (12) और हम्माद (4) को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire