Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : बेटे की फरमाइश पूरी कर लौटा पिता, घर में मिला मां-बेटे का शव, रहस्यमयी मौत से फैली सनसनी

डीडीयू नगर में पत्नी फंदे पर लटकी मिली, दो वर्षीय मासूम भी मृत मिला, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

UP News : बेटे की फरमाइश पूरी कर लौटा पिता, घर में मिला मां-बेटे का शव, रहस्यमयी मौत से फैली सनसनी
X

UP News : डीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर अहीरान बस्ती में शुक्रवार देर रात मां और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पति जब बेटे की फरमाइश पर सामान लेकर घर लौटा तो उसके सामने ऐसा मंजर था, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, अजय पटेल कुछ देर के लिए अपने दो वर्षीय बेटे की मांग पर सामान लेने बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि पत्नी प्रिया का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जबकि बेटा युवराज घर के भीतर मृत अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि प्रिया की शादी वर्ष 2022 में अजय पटेल से हुई थी। वह एक दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। परिवार के अनुसार, जीटी रोड चौड़ीकरण के दौरान अजय की पान की दुकान हट गई थी, जिसके बाद वह खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मां और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire