Breaking News
:

UP News : बिजली विभाग ने रोकी 7572 कर्मचारियों की सैलरी, इस वजह से उठाया ये कदम, पढ़ें पूरी खबर...

UP News

बताया जाता है कि सरकार की ओर से जनवरी में ही सभी कर्मचारियों को इस विषय में नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

UP News : लखनऊ। दीवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जहां बिजली विभाग ने 7572 कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कर्मचारियों को चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा गया था। सरकार की तरफ से इसकी डेडलाइन भी रखी गई थी लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी कई कर्मचारियों ने ब्यौरा नहीं दिया।


UP News : बता दें कि पावर कॉर्पाेरेशन और विद्युत वितरण निगमों में जिन कर्मियों की सैलरी रोकी गई है उन्हें 15 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाना था। सरकार ने इसके लिए मियाद भी बढ़ा दी थी, इसके बावजूद कई कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से प्रबंधन ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इससे कई कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में तनख्वाह का न आना सिरदर्दी बन सकता है।


UP News : बताया जाता है कि सरकार की ओर से जनवरी में ही सभी कर्मचारियों को इस विषय में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। कॉर्पाेरेशन प्रबंधन ने 19 जनवरी को कर्मचारियों को निर्देशित किया था सभी कार्यरत अभियंताओं को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना है। इसके बाद कर्मचारियों को रिमाइंडर भी दिया गया। जिसके बाद कॉर्पाेरेशन की ओर से कुल 7572 अभियंताओं की सैलरी रोकी गई है।


UP News : विभाग की मानें तो इन सभी ने समय रहते अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इसी वजह से इतना बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी इस वजह से डर रहे हैं कि कहीं उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति होने की जांच न शुरू हो जाए। इस वजह से वह संपत्ति की डिटेल देने से बच रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us