Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News: नशे में धूत शराबी गर्म दूध के कड़ाही में गिरा, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

UP News: कानपुर के बाबू पुरवा इलाके में नशे में धूत एक शराबी गर्म दूध की कड़ाही में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना

UP News: नशे में धूत शराबी गर्म दूध के कड़ाही में गिरा, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
X
कानपुर। UP News: कानपुर के बाबू पुरवा इलाके में नशे में धूत एक शराबी गर्म दूध की कड़ाही में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना कानपुर के किदवई नगर चौराहे के पास स्थित हरि ओम स्वीट्स की दुकान पर हुई। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी मनोज कुमार नशे में धुत होकर दुकान पर आया और दूध की कड़ाही के पास खड़ा था।

UP News: उसने अचानक कड़ाही में हाथ डाल दिया, जिससे कड़ाही पलट गई और दूध युवक पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जल गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

UP News: मृतक मनोज कुमार की मां ने बताया कि उनका बेटा कानपुर में अकेले रहता था और वह नाश्ता करने के लिए दुकान पर गया था। उसे कड़ाही गिरने की घटना के बारे में नहीं पता। पुलिस ने रविवार सुबह बताया कि उनका बेटा मर गया।

UP News: दुकान मालिक जितेंद्र साहू ने कहा कि युवक नशे में था और दो बार दुकान के पास आया, तब उसे भगा दिया गया था। बाद में वह फिर से दुकान पर आया और नशे में कड़ाही के पास पहुंच गया। इस दौरान कड़ाही पलट गई।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire