Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
X

UP News : वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम ने इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम जमा कराने और अपडेट करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

UP News : दिल्ली से 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 शातिर साइबर अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, एक आईफोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया।

UP News : 12.50 लाख की ठगी का मामला

मामला तब सामने आया जब वाराणसी के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि खुद को रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर ठगों ने उनकी 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।

UP News : फर्जी बैंक खातों में घुमाई रकम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों का डेटा हासिल कर प्रीमियम अपडेट कराने या अधिक लाभ का लालच देते थे। ठगी की रकम फर्जी म्यूल बैंक खातों में भेजकर कई स्तरों पर घुमाई जाती थी।

UP News : पुलिस की अपील

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार किए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल पर बैंकिंग या इंश्योरेंस जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire