Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP News : मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इफ्तेखार ढेर, सिपाही को लगी गोली
- Rohit banchhor
- 09 Oct, 2025
एसएसपी ने बताया कि इफ्तेखार का एक साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
UP News : बरेली। बरेली में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश इफ्तेखार मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस एनकाउंटर में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इफ्तेखार नैनीताल रोड स्थित बिलवा पुल के पास छिपा हुआ है। सूचना पर एसओजी और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख इफ्तेखार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में उसे सीने में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल इफ्तेखार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इफ्तेखार पर हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 19 मुकदमे दर्ज थे। वह 2012 में बाराबंकी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था और 2006 में बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुजारी की हत्या और डकैती के मामले में भी वांछित था। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, कारतूस, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि इफ्तेखार का एक साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 2. Indian Railways: बिलासपुर जोन की 14 रद्द ट्रेनें बहाल, कोरबा, बिलासपुर रायपुर आने वाले लोकल यात्रियों को राहत
- 3. MP News : खदान में नहाने गए 9 किशोर डूबे, 7 को बचाया, 2 लापता; SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू
- 4. Maharashtra: कक्षा पहली से 10वीं तक मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

