Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : एकतरफा प्यार का सनकी अंजाम: कक्षा 12वीं के छात्र ने टीचर के काटे होंठ, हालत गंभीर

UP News : एकतरफा प्यार का सनकी अंजाम: कक्षा 12वीं के छात्र ने टीचर के काटे होंठ, हालत गंभीर
X

UP News : मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एकतरफा प्यार की सनक ने हद पार कर दी। शहर के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही शिक्षिका पर इस कदर सनक में आया कि उसने उनके जीवन को खतरे में डाल दिया। घटना में आरोपी ने रास्ते में शिक्षिका को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया और दोनों होंठ काट दिए। शिक्षिका को गंभीर हालत में मैनपुरी से आगरा रेफर किया गया है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।


UP News : शुरुआती शिकायत के बावजूद नहीं सुधरा छात्र

शिक्षिका ने बताया कि वह पहले आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उसी स्कूल में छात्र अखंड प्रताप सिंह उनकी ओर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इस बारे में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) में छात्र की मां से शिकायत की। छात्र की मां ने भरोसा दिलाया कि वह सुधार करेगा, लेकिन बाद में छात्र की हरकतें जारी रहीं।

UP News : स्कूल बदलने के बाद भी पीछा करता रहा

छात्र की लगातार परेशानियों के चलते शिक्षिका ने अपना स्कूल बदलकर ज्योति रोड स्थित दूसरे स्कूल में नौकरी शुरू की। लेकिन अखंड की सनक कम नहीं हुई। वह नए स्कूल के रास्ते में भी शिक्षिका को रोकता और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा।

UP News : धारदार हथियार से किया हमला

शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी रास्ते में अखंड प्रताप ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने पास रखे धारदार हथियार से हमला किया और क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उनके दोनों होंठ काट दिए।

UP News : आगरा में जारी है इलाज, आरोपी फरार

घटना के तुरंत बाद शिक्षिका को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शिक्षिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

UP News : पुलिस कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें छात्र की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द ही गिरफ्तारी के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire