Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेले में साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, तैयारियों का लिया जायजा

Dev Verma
UP News : सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेले में साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, तैयारियों का लिया जायजा
X

UP News : प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और माघ मेले के आध्यात्मिक माहौल में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। सीएम योगी के इस आगमन से माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और संतों का उत्साह और बढ़ गया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने भी संगम में स्नान किया।

UP News : गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्टीमर से संगम की लहरों की सैर की। इस दौरान एक आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब सीएम ने संगम तट पर दूर-दूर से आए साइबेरियन पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाया। पानी में दाना डालते ही पक्षियों का झुंड उनके चारों ओर मंडराने लगा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

UP News : संगम तट पर मुख्यमंत्री ने जल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही घाटों की स्वच्छता और गंगा जल की निर्मलता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

UP News : प्रयागराज दौरे के दौरान सीएम योगी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहा। संगम के बाद वह सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे और यहां जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में शामिल हुए, जहां 51 बटुकों ने उन्हें पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और वहां के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire