Create your Account
UP News : स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- शिक्षा को बनाया संस्कार और आधुनिकता का सेतु
UP News : लखनऊ। आर्य समाज के संस्थापक और भारतीय पुनर्जागरण के महान प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और आधुनिकता के बीच संतुलन का सशक्त सेतु बनाया।
UP News : मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा “भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, आर्य समाज के संस्थापक, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपने शिक्षा को संस्कार और आधुनिकता का संतुलित सेतु बनाया। आपकी शिक्षाएं समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास पर प्रहार कर एक समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती हैं।”
UP News : सीएम योगी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जीवन सत्य, सेवा और समाज सुधार के प्रति समर्पित था। उन्होंने ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश देकर भारतीय समाज में जागृति की नई लहर पैदा की। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 2. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 3. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

