Create your Account
UP News : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM योगी का बड़ा बयान, लौह पुरुष आधुनिक भारत के शिल्पी थे, 563 रियासतों को जोड़ा
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय एकता को मजबूत बनाने में अतुलनीय भूमिका निभाई।
UP News : सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो’ नीति के खिलाफ कार्य करते हुए भारत को कई टुकड़ों में बंटने से बचाया। उन्होंने 563 देसी रियासतों को जोड़कर सशक्त गणराज्य का निर्माण किया। सीएम ने आगे कहा,“लौह पुरुष आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत की एकता, जो हमें आज दिखाई देती है, वह सरदार पटेल की दूरदर्शिता और देशभक्ति का परिणाम है। उनकी दूरदर्शिता और योगदान अविस्मरणीय हैं।”
UP News : सरकार की ओर से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम योगी ने ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ के लिए सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
UP News : कार्यशाला में उन्होंने उपस्थित जनों को यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि आज भारत जिस रूप में एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र के तौर पर खड़ा है, उसके पीछे सरदार पटेल की साहसिक निर्णय क्षमता और देशभक्ति ही प्रमुख कारण हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
- 2. CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
- 3. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 4. Friday horoscope: इन राशियों के जातकों पर आज होगी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

