Create your Account
UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर गांव-शहर में बनेंगे मैदान, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती
UP News : झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। सीएम ने कहा कि राज्य में हर गांव और हर शहर में मैदान विकसित किए जाएंगे, साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती दी जाएगी।
UP News : खेल और विकास पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बिना भेदभाव के विकास कार्यों पर बल देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर उन्होंने झांसी में एक मिनी स्टेडियम की सौगात दी और 20 करोड़ रुपये की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया।
UP News : प्रेरणा और सम्मान
मुख्यमंत्री ने महारानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्या भारती जैसे संस्थानों की प्रशंसा की, जो राष्ट्रीयता और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। समारोह में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और संस्थान से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।
UP News : सोशल मीडिया पर संदेश
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य की प्रतीक झांसी की धरती पर विद्या भारती के 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह-2025 में शामिल हुआ। उत्कृष्ट खिलाड़ियों और महानुभावों को सम्मानित किया। विद्या भारती राष्ट्रीयता और परंपराओं को जीवंत करने वाली संस्था है। सभी खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Related Posts
More News:
- 1. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 2. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 3. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 4. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

