Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : होली को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

UP News : होली को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
X

UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से आबकारी विभाग को सतर्क रहने को कहा और अवैध तथा जहरीली शराब के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

UP News : मुख्यमंत्री ने परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन निगम की बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नए रूटों की पहचान कर निजी क्षेत्र के सहयोग से अतिरिक्त बसें संचालित करने को कहा, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

UP News : बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह के अंत तक कर एवं करेत्तर राजस्व की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप एवं निबंधन, परिवहन, ऊर्जा, भू-राजस्व और खनन विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और उनकी उपलब्धियों का आकलन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व में वृद्धि से ही प्रदेश में विकास कार्यों की गति निर्धारित होती है।

UP News : राजस्व संग्रह की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन के साथ विकास की रफ्तार बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire