Create your Account
UP News : CM योगी ने यशोदा मेडिसिटी का किया लोकार्पण, कहा- यह केवल अस्पताल नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे की नई परिभाषा
UP News : गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद में बने अत्याधुनिक यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “अब प्रदेशवासियों को इलाज के लिए दिल्ली भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गाजियाबाद में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब हेल्थ सेक्टर में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में निवेश, नवाचार और गुणवत्ता पर तेजी से काम हो रहा है। यशोदा मेडिसिटी इसी प्रगति का प्रतीक है यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे की नई परिभाषा है।
UP News : योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2022 की थर्ड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में डॉक्टर पी.एन. अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। तीन साल में ही यह सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा, “डॉ. पी.एन. अरोड़ा, डॉ. उपासना अरोड़ा और उनकी टीम ने अद्भुत कार्य किया है यह प्रोजेक्ट न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार है, बल्कि 5000 से अधिक लोगों को रोजगार देने का माध्यम भी है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी में कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पहले सिर्फ विदेशों में मिलती थीं। उन्होंने इसे ‘इन्वेस्टमेंट, सेवा और विश्वास’ का संगम बताया।
UP News : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं और गोरखपुर व रायबरेली के दो एम्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले और राज्य में हेल्थकेयर के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो।” मुख्यमंत्री ने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा, “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्” यानी, जीवन के सभी उद्देश्यों की पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही संभव है। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी इसी भावना को साकार करता है, जहां सेवा, समर्पण और आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलता है।
UP News : मुख्यमंत्री ने डॉ. पी.एन. अरोड़ा और डॉ. उपासना अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यूपी और एनसीआर के नागरिकों के लिए हेल्थकेयर की नई दिशा तय की है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट “नई सोच, नई ऊर्जा और नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक” है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी का जीवन संघर्ष और उपलब्धियां देश की 140 करोड़ जनता के लिए प्रेरणा हैं।
UP News : उन्होंने कहा, “छठ महापर्व की पूर्व संध्या पर यह अवसर प्रदेश के लिए शुभ संकेत है एक ऐसा उत्तर प्रदेश जो अब स्वास्थ्य, निवेश और सेवा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है।”
Related Posts
More News:
- 1. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
- 2. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 3. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 4. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

