Create your Account
UP News : सीएम योगी ने दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं, आत्मनिर्भर भारत के लिए श्रमिकों के कल्याण की प्रार्थना
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, "निर्माण और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि सभी शिल्पकारों और अभियंताओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। 'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' के निर्माण में समर्पित हमारे सृजनशील श्रमिकों पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा हमेशा बनी रहे।"
UP News : मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ, कारीगर और हस्तशिल्पी देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पारंपरिक कारीगर अपने हुनर के माध्यम से आजीविका अर्जित करते हैं और अपनी प्रतिभा से समाज को समृद्ध करते हैं।
UP News : पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की प्रतिभा को निखारने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए डबल इंजन सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें 'पीएम विश्वकर्मा योजना', 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' और 'एक जनपद एक उत्पाद योजना' शामिल हैं। ये योजनाएं कारीगरों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी क्षमताओं को और मजबूत करने का काम कर रही हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पावन अवसर हमें सृजन और निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने की प्रेरणा देता है।
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

