Create your Account
UP News : भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, सांस्कृतिक विरासत को बताया भारत की आत्मा
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ स्थित भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक “A Legacy of Excellence” का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण और विरूपण का लोकार्पण किया तथा संस्थान को विशिष्ट योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
UP News : मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने पीढ़ी दर पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रखा है और उसके स्वर, लय व संस्कारों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास भारतीय संगीत और संस्कृति को आत्मसम्मान, आत्मगौरव और स्थायित्व प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।
UP News : राग और ताल के वैज्ञानिक वर्गीकरण के साथ गुरु-शिष्य परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना केवल शैक्षणिक प्रयोग नहीं था, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ आधार देने का दूरदर्शी प्रयास था। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उसके योगदान की सराहना की।
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 4. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

