Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : अचानक हापुड़ पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, गंगा में चढ़ाया दूध और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

UP News : अचानक हापुड़ पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, गंगा में चढ़ाया दूध और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
X

UP News : हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक हापुड़ पहुंचे। दोपहर 01:20 बजे हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने सीधे गढ़मुक्तेश्वर का रुख किया, जहां उन्होंने गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।

UP News : इसके बाद मुख्यमंत्री ने पैदल कार्तिक मेले के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया और मेले में लगी दुकानों का जायजा लिया। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू की।

UP News : गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जोशपूर्ण स्वागत किया। बताया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना शनिवार देर शाम को अधिकारियों को मिली थी, जिसके बाद मेले स्थल के आसपास हेलिपैड और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया।

UP News : सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए रविवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान सुरक्षा, प्रशासन और मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, ताकि कार्तिक मास के इस प्राचीन गंगा मेले में आगंतुकों को कोई असुविधा न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire