Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : गंगा नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

साथ ही संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

UP News : गंगा नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
X

UP News : चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब टांडा कला पीपा पुल के पास गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव उफनता हुआ मिला। मृतिका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और उसने काले रंग का सलवार-कमीज पहन रखा था।

स्थानीय लोगों ने नदी में शव दिखाई देने के बाद तत्काल बलुआ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव बहकर यहां पहुंचा प्रतीत होता है और उसकी हालत देखकर यह करीब 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस के अनुसार, शव के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके और यह स्पष्ट हो सके कि मामला हादसे का है या फिर हत्या का। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में पूछताछ कर रही है, साथ ही संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire