Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : पेड़ में दो युवतियों के शव एक ही दुपट्टे से लटकते मिले, दोनों गई थी जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने, पुलिस जांच में जुटी...

UP News : फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में आज सुबह दो युवतियों के शव पेड़ में

UP News : पेड़ में दो युवतियों के शव एक ही दुपट्टे से लटकते मिले, दोनों गई थी जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने, पुलिस जांच में जुटी...
X
UP News : फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में आज सुबह दो युवतियों के शव पेड़ में एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले हैं। ये दोनों सहेलियां देर शाम परिवार के साथ जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के लिए निकली थीं। जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों ने सोचा कि वो किसी रिश्तेदारी में रुक गई होंगी। इसके बाद आज सुबह दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


UP News : बता दें कि ग्राम भगौतीपुर में आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले। जब गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वो बेटियों के शव को लटकता हुआ देखकर दंग रह गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि पेड़ पर लड़कियों के चढ़ने के निशान भी मिले हैं। दोनों लड़कियां पक्की दोस्त भी थीं और वो परिवार के साथ देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने निकली थीं।


UP News : इस कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों की लाश लटकते हुए मिली थी। पुलिस को मौके से एक लड़की के ममेरे भाई का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, ममेरा भाई परिवार के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रहा था। परिजनों की ओर से भी हत्या या रेप की आशंका से इंकार किया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire