Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : दोस्ती की आड़ में दगाबाजी, अनजान महिला ने 9 महीने के बच्चे को लेकर हुई फरार

दोस्ती का नाटक कर एक महिला 9 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई।

UP News : दोस्ती की आड़ में दगाबाजी, अनजान महिला ने 9 महीने के बच्चे को लेकर हुई फरार
X

UP News : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भरोसे को तोड़ देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बस में हुई एक मामूली पहचान ने मां से उसका मासूम छीन लिया। दोस्ती का नाटक कर एक महिला 9 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई।

मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। हरदोई जिले के मिरगंवा गांव निवासी सुनभला कुमारी अपने पति से विवाद के बाद अपने 9 महीने के बेटे को लेकर बहन के घर जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में बस में सफर के दौरान उनके पास किराया देने के पैसे नहीं थे। तभी पास बैठी एक महिला ने उनका किराया चुकाया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई।

यही दोस्ती सुनभला के लिए भारी पड़ गई। आरोपी महिला उन्हें अपने घर ले गई, जहां दोनों करीब दो दिन तक साथ रहीं। इसके बाद महिला ने बैंक में काम होने का बहाना बनाकर सुनभला को अपने साथ ले लिया। उसने कहा कि बैंक में भीड़ ज्यादा होगी, इसलिए बच्चे को अपने पास दे दें ताकि काम जल्दी हो सके।

मासूम की मां ने भरोसा कर बच्चे को महिला के हवाले कर दिया, लेकिन आरोपी महिला बच्चे को लेकर वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर जाती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire