Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : नहर में नहाना पड़ा भारी, पैर फिसलने से तेज बहाव में बहीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP News : नहर में नहाना पड़ा भारी, पैर फिसलने से तेज बहाव में बहीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत
X

UP News : बलरामपुर। जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम इटईरामपुर की है। यहां रहने वाली दो मासूम बहनें शाम के समय सुबनजोत नहर के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए नहर में उतर गईं, लेकिन नहाते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव के कारण दोनों बह गईं। बच्चियों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीण तुरंत उन्हें बचाने के लिए नहर में उतरे, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव नहर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नसरीन (10) और महजवीन (7) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire