Breaking News
Create your Account
UP News: 10kg सोना-1000 किलो चांदी के झूले पर विराजे बांके बिहारी, हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र से हुआ सिंगार
- Pradeep Sharma
- 27 Jul, 2025
UP News: मथुरा। मथुरा में हरियाली तीज धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर में भगवान बांके बिहारी 10 किलो सोने और 1000 किलो चांदी से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। उन्हें हरे रंग की बेशकीमती जड़ाऊ
UP News: मथुरा। मथुरा में हरियाली तीज धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर में भगवान बांके बिहारी 10 किलो सोने और 1000 किलो चांदी से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। उन्हें हरे रंग की बेशकीमती जड़ाऊ पोशाक और रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजा गया है।
UP News: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 3 किलोमीटर पहले ही गाड़ियां रोकी जा रही हैं। वहां से ई-रिक्शा और ई-कार्ट की व्यवस्था की गई है, हालांकि ये पर्याप्त नहीं हैं। श्रद्धालुओं को तीन किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है।
UP News: बांके बिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं, जो भगवान को रिझाने के लिए भजन गा रही हैं। आज करीब 5 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। शाम को, दक्षिण भारतीय शैली के रंगनाथ मंदिर में भगवान गोदा रंगमन्नार चांदी के झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
UP News: बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर साल में एक बार झूला डाला जाता है। यहां भगवान बांके बिहारी गर्भगृह से निकलकर आंगन में लगे झूले में विराजमान होते हैं। भगवान बांके बिहारी पहली बार इस झूले में 15 अगस्त 1947 को विराजे थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. CG News : युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
- 4. Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

