Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : पत्नी से नाराज होकर पति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, फिर अस्पताल से हुआ गायब

युवक ने धारदार चाकू से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

UP News : पत्नी से नाराज होकर पति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, फिर अस्पताल से हुआ गायब
X

UP News : कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गुस्से और मानसिक तनाव में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। युवक ने धारदार चाकू से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत स्थित अंबेडकर नगर की बताई जा रही है। यहां रहने वाले रोहित का किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, जिससे युवक गहरे तनाव में आ गया।

परिजनों के मुताबिक, इसी मानसिक दबाव और गुस्से में उसने घर में रखा चाकू उठाया और खुद को गंभीर चोट पहुंचा ली। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही युवक अचानक लापता हो गया। जब काफी देर तक वह वार्ड में नहीं दिखा तो परिजनों के होश उड़ गए। अस्पताल परिसर और आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire