Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
UP News : रेप केस में बंद आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, दो पेज का सुसाइड नोट बरामद, जेल में मचा हड़कंप...
शिवम कुछ दिन पूर्व पिलखुआ थानाक्षेत्र से एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था।

UP News : गाजियाबाद। रेप के आरोप में डासना जेल में बंद युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने किशोरी से माफी भी मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP News : डासना जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को हापुड़ के पिलखुवा थाना पुलिस ने खानी कटीरी बांगर थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर निवासी 21 वर्षीय शिवम को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा था। मंगलवार देर रात शिवम ने योगा हॉल के पीछे विद्युत कक्ष में बिजली के तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जांच की जा रही है।
UP News : बताया गया है कि शिवम कुछ दिन पूर्व पिलखुआ थानाक्षेत्र से एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर शिवम को गिरफ्तार किया था। किशोरी के बयानों में दुष्कर्म की बात सामने आई थी। इस पर शिवम को बीती 10 सितंबर को जेल भेज दिया गया था।
UP News : मृतक शिवम ने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें लिखा है कि किशोरी के परिजनों ने जबरन दुष्कर्म का बयान दिलवाया था, जिसके चलते वह जेल में है। उसने किशेारी के माता-पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने किशोरी के माता-पिता को सास-ससुर कहकर संबोधित किया है। अंत में शिवम ने किशोरी से माफी भी मांगी है। वहीं, शिवम के पिता सुंदर का कहना है कि बेटे को जबरन फंसाया गया था। उनका कहना है कि लगता नहीं कि शिवम ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की हो।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


