Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान

UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
X

UP News : कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। बिधनू कस्बे की नई बस्ती में एक पिता अपनी तंत्र-क्रिया के लिए अपनी 7 साल की बेटी की बली देने की तैयारी कर रहा था। बच्ची ने जैसे ही महसूस किया कि उसकी जान खतरे में है, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर मासूम की जान बचाई।

UP News : निर्माणाधीन मकान में चल रही थी बली की तैयारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ (मानसिक रूप से बीमार) अपने छोटे भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। निर्माणाधीन मकान में एक तरफ तंत्र-क्रिया की सामग्री बिखरी हुई थी, तो दूसरी तरफ महिला के कपड़े पहनकर पिता अपनी बेटी की बली देने को तैयार था। बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।


UP News : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को आरोपी के भाई को सौंप दिया गया। पूछताछ में आरोपी के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने घर बनाने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसने इस पैसे से तंत्र-क्रिया का सामान, झूला, साड़ियां और श्रृंगार का सामान खरीद लिया।

आरोपी के भाई ने आगे बताया कि उनके पिता भी किन्नर की तरह रहते थे और उनकी मौत के बाद से सौरभ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रही। उसका कहना है कि सौरभ के अंदर कभी-कभी उसके पिता की आत्मा आ जाती है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire