Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News: भैंस चोरी की रिपोर्ट लिखने थाने पहुंचा किसान, दारोगा जी बोले-भैंस का आधार कार्ड लेकर आओ, फिर..

UP News: भैंस चोरी की रिपोर्ट लिखने थाने पहुंचा किसान,  दारोगा जी बोले-भैंस का आधार कार्ड लेकर आओ, फिर..
X
हरदोई। UP News: यूपी के हरदोई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने भैंस की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा था लेकिन पुलिस वालों ने भैंस का आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया।

UP News: मामला हरदोई के टिड़ियावां थाने से सामने आया है। किसान का आरोप है कि अपनी भैंस चोरी होने की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस चौकी वालों ने शिकायत लिखने से मना कर दिया। जिसके बाद वो नजदीकी थाने पहुंचा। जहां पुलिस वाले उससे भैंस का आधार कार्ड मांगने लगे।

UP News: परेशान जब किसान ने कहा कि उसके पास भैंस का आधार कार्ड नहीं है तो पुलिस वालों ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद किसान अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा।


UP News: एसपी ने किसान की शिकायत सुनी तो पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस वालों ने इन आरोपों को निराधार बताया। बोले- किसान उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हालांकि भैंस चोरी होने की रिपोर्ट भी अलग से दर्ज कर ली गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire