Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP News : लखनऊ-कानपुर मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मिलेगा बढ़ावा
UP News : लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक नगरीय अवसंरचना का मॉडल बनाया जाएगा। इस दिशा में गौरव पथ, स्मार्ट क्लासरूम, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और डिजिटल सेवाओं का विकास किया जाएगा।
UP News : लखनऊ-कानपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें
.बैठक में सीएम ने लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 200 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना की घोषणा की। इसके साथ ही, इन बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देना न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आधुनिक और टिकाऊ परिवहन प्रणाली की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, अन्य शहरों के लिए 650 नई बसों की खरीद की योजना भी बनाई गई है।
UP News : नगर निगमों को मिलेगा नया भवन
मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकायों के लिए स्वयं का भवन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, नगर निगमों में कर बकाये से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अभियान चलाने और त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने 20 साल बाद नगर निगमों की वित्तीय स्वीकृति सीमा बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
UP News : हब-एंड-स्पोक मॉडल से निगरानी
सीएम ने हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत नगर पालिकाओं को जोड़कर आधुनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं भी मिलेंगी।
UP News : लखनऊ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज और खेल परिसर के निर्माण की भी घोषणा की। यह परियोजना प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP: आजमगढ़ में 955 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी बोले– जिले को मिलेगी नई पहचान
- 2. Surbhi Jyoti : नागिन फेम सुरभि ज्योति 38 साल की उम्र में बनीं मां, फैंस संग शेयर की खुशखबरी
- 3. Iran-US: ईरान-अमेरिका के बीच समझौते का मसौदा तैयार, होर्मुज खुलेगा और 25 अरब डॉलर की संपत्तियां होंगी जारी
- 4. Rubio and Jaishankar: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पर जयशंकर और रुबियो की बातचीत, भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

