Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Vpb
UP: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने तीन पीसीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है, जिसके तहत लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को चुनाव से पहले स्थानांतरित किया जाता है।

लखनऊ समेत कई जिलों में बदले गए अधिकारी

तबादला सूची में राजधानी लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, सतीश कुमार राय को लखनऊ से मेरठ स्थित पीएसी की छठी वाहिनी भेजा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त अभय कुमार मल्ल का तबादला बलरामपुर किया गया है। महोबा के गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर के शुभम कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री सुरक्षा और कमिश्नरेट में नई तैनातियां

मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन को भी राजधानी भेजा गया है। वहीं, शिप्रा पांडेय को लखनऊ से डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था कार्यालय में नियुक्त किया गया है। अनुष्का को प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी, सुरेंद्र शर्मा को बरेली की आठवीं वाहिनी पीएसी और वीरेंद्र विक्रम को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा रामपुर से अतुल कुमार पांडेय, कानपुर से अभिषेक कुमार पांडेय और रंजीत कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले और पीसीएस अधिकारियों में बदलाव

विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर, राजकुमार सिंह द्वितीय को प्रयागराज कमिश्नरेट और अनिद्य विक्रम सिंह को गाजीपुर भेजा गया है। वहीं, अभिनव यादव द्वितीय को एटीएस में तैनाती मिली है। पीलीभीत के प्रतीक दहिया और नोएडा कमिश्नरेट के महेश त्यागी को लखनऊ कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तीन पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सृष्टि धवन को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में उप निदेशक, संतोष कुमार राय को चित्रकूट धाम मंडल का अपर आयुक्त तथा आनंद मोहन उपाध्याय को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire