Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, अब सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा सफर, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी ने किया उद्घाटन

UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, अब सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा सफर, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी ने किया उद्घाटन
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश को सोमवार को बड़ी सौगात मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले नेताओं ने परियोजना से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी ली।

40 मिनट में पूरा होगा सफर

करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर सिर्फ 40 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे। एक्सप्रेसवे आधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। यहां हाई-डेफिनेशन कैमरों की मदद से बिना रुके फास्टैग स्कैन होगा, इसलिए टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे।

रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे से किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। कृषि उत्पाद तेजी से मंडियों तक पहुंच सकेंगे और माल ढुलाई आसान होगी। एक्सप्रेसवे के आसपास लॉजिस्टिक पार्क, गोदाम, उद्योग और छोटे कारोबार विकसित होने की संभावना है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

दो और परियोजनाओं की मिली सौगात

इस मौके पर 541 करोड़ रुपये की लागत वाली हरदोई-लखनऊ सीमा से रिंग रोड तक फोर-लेन सड़क और 109 करोड़ रुपये की लागत वाले लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के फ्लाईओवर परियोजना का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire