Breaking News
:

UP: ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी कर्मचारियों की जांच और विभागीय कार्रवाई, सरकार ने जारी किए निर्देश

UP

UP: लखनऊ: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ चल रही जांच और विभागीय कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सभी विभागों को यह जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने शासनादेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।


UP: आदेश के अनुसार, सभी विभागों के ऑफिस एडमिन अपनी रिपोर्टिंग में कार्यरत कर्मचारियों का डेटा अपडेट करेंगे। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई या सतर्कता जांच चल रही है, उनके नाम के सामने संबंधित कॉलम में ‘हां’ दर्ज किया जाएगा। साथ ही इन मामलों का पूरा विवरण उनकी ऑनलाइन सर्विस बुक में भी जोड़ा जाएगा। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कोई जांच नहीं है, उनके लिए ‘नहीं’ दर्ज किया जाएगा।


UP: सरकार ने डेटा अपडेट करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप भी जारी किया है, जिससे प्रक्रिया आसान और एकरूप बनी रहे। सभी नोडल ऑफिस एडमिन आईडी के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर कर्मचारियों की स्थिति अपडेट करेंगे। इस पहल से कर्मचारियों से जुड़ी सूचनाएं डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगी और प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Singhania Buildcon Raipur: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद रियल इस्टेट ब्रांड सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला”..हेलो जगदलपुर”आपके शहर जगदलपुर में 3 , 4 और 5 जून को चलेगा।
karnataka: नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है।
CG Weather Update, Clouds loom over Raipur, rain forecast, strong winds forecast, Rajnandgaon, Chhattisgarh Weather May 26
Siddaramaiah Resignation

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us