Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
X

UP: बरेली: बरेली में एक निजी अस्पताल के मालिक पर नर्स के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि कुछ समय बाद अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा और अस्पताल में भी उसे परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर वह बरेली में नहीं रह पाएगी।

पीड़िता के अनुसार, अप्रैल में आरोपी वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में उसने कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती का कहना है कि डर के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। हाल ही में आरोपी ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire