Begin typing your search above and press enter to search.
यूपी डायल 100 का चालक निकला मंत्री रावत से 5 लाख मांगने वाला, बड़ी वजह आई सामने
गिरफ्त में आया युवक राजेंद्र वर्मा पूर्व में उत्तर प्रदेश डायल हंड्रेड का चालक था।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का का पीए बनकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत से 5 लाख रुपए की डिमांड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने पैसे मांगने वाले युवक को उत्तर प्रदेश के जालौन से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आया युवक राजेंद्र वर्मा पूर्व में उत्तर प्रदेश डायल हंड्रेड का चालक था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार देर शाम ही युवक को जमानत दे दी। पुलिस पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है,इलाज के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया था।
उसका मानना था कि अगर मंत्री झांसे मैं आकर पैसे दे देते तो वह अपना इलाज करवा लेता। जालौन थाने में राजेंद्र बीमारियों की जांच रिपोर्ट और पर्चे से लेकर पहुंचा था। राजेंद्र वर्मा ने मंत्री से ठगी करने के लिए ग्वालियर के ही एक एड्रेस पर सिम भी रजिस्टर्ड करवाई थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


