Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

UP: बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
X

UP: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट और उनकी गाड़ी में भी गोलियां लगी हैं।

UP: एसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे थाना बुढ़ाना, तितावी और शाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रोका। पुलिस के इशारे पर रुकने के बजाय बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली निवासी अमजद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UP: अमजद अंतरराज्यीय स्तर का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत और गाजियाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली में दो लूट के मामलों में भी वांछित था। मुठभेड़ में बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल से एक पिस्टल, कार्बाइन, कुछ जेवर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire