Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
UP Crime : ठगो ने शातिर तरीके से उड़ाए 2.81 करोड़, महिला डॉक्टर को ऐसे लिया झांसे में, पढ़े पूरी खबर...
UP Crime : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पीजीआई अस्पताल की एक डॉक्टर रुचिका टंडन साइबर ठगों के सबसे बड़े फ्रॉड का शिकार बन गई हैं।

UP Crime : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पीजीआई अस्पताल की एक डॉक्टर रुचिका टंडन साइबर ठगों के सबसे बड़े फ्रॉड का शिकार बन गई हैं। ठगों ने डॉक्टर टंडन को 7 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 2.81 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर एक फर्जी ऑनलाइन कोर्ट केस चलाया और पैसे ऐंठे।
UP Crime : जब डॉक्टर ने इसी तरह की ठगी के मामलों की रिपोर्ट देखी, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना भारत में साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर लोगों से पैसे ठगने के बढ़ते मामलों में से एक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


