Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Crime : करोड़ों की चोरी का खुलासा, चोर परिवार ने फुल फ्रूप प्लान से उड़ा दिए 6 करोड़ के जेवर

वहीं आरोपी शुएब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

UP Crime : करोड़ों की चोरी का खुलासा, चोर परिवार ने फुल फ्रूप प्लान से उड़ा दिए 6 करोड़ के जेवर
X

UP Crime : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चोरों के परिवार ने मिलकर की गई करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश हुआ है। नजीबाबाद पुलिस ने 27-28 सितंबर की रात चौक बाजार स्थित बर्तन दुकान में हुई चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी शुएब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

एसपी बिजनौर ने बताया कि चोरी में लगभग 6 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 2.5 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। चोरी के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की। 12 नवंबर की सुबह पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ अभियान चलाया। आरोपी शुएब बिजनौर के तिराहे पर खड़ा था और पुलिस को देखकर भागने लगा।

उसने गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और शुएब के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत पकड़ लिया गया। शुएब ने पूछताछ में बताया कि सारा प्लान परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बनाया गया था। इसमें उसके मौसा जफर अली, मौसी राबिया, असिया, भाई फराज, सहाना, खुर्शीदा और रावेद शामिल थे। आरोपियों ने योगेश लाला की दुकान की छत से घुसकर सोने-चांदी और नकदी चोरी की और फिर माल आपस में बांट लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire