Create your Account
UP Crime : घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव
UP Crime : झांसी। झांसी के ग्राम बुढ़ाई में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मृतका की पहचान रजनी अहिरवार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी मुस्कान की नींद खुली तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। घबराई बच्ची ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे में चारों ओर फैला खून देखकर पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका की सास की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. हेलो अंबिकापुर..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 13 से 15 तक आपके शहर में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
- 2. Bihar: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, पीएम मोदी होंगे शामिल, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी
- 3. UP: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, आयोग जल्द शुरू करेगा सिलेक्शन प्रक्रिया
- 4. UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया को दी बड़ी सौगात, 655.45 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

