Create your Account
UP CRIME NEWS: प्यार में कातिल बनी बीवी, प्रेमी के संग मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर दबा दिया गला…
- Rohit banchhor
- 15 Sep, 2025
हत्या करने के बाद नागेश्वर के शव को सड़क पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
UP CRIME NEWS: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निचलौल थाना क्षेत्र के चर्चित नागेश्वर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक नागेश्वर रौनियार की पत्नी नेहा रौनियार व उसके प्रेमी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर पहले नागेश्वर को शराब पिलाई फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नागेश्वर के शव को सड़क पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
एसपी सोमेंद्र मीना ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12/13 सितंबर की रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नागेश्वर रौनियार के रूप में हुई। मृतक के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर उसकी पत्नी नेहा व गांव के ही जितेंद्र पर केस दर्ज किया गया।
नागेश्वर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपित 21 वर्षीय नेहा रौनियार और 20 वर्षीय जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रधान यादव, रजनीश सिंह, विवेक राव, विवेक सिंह व महिला कांस्टेबल गुड़िया व पूजा शामिल रहे। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
आरोपी जितेंद्र ने बताया कि नागेश्वर उसकी दुकान पर काम करता था। उसने एक लड़की का नंबर दिया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद में पता चला कि वह लड़की और कोई नहीं बल्कि नागेश्वर की पत्नी नेहा है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नागेश्वर आड़े आ रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
Related Posts
More News:
- 1. Chandranath Rath Murder Case: दबोचा गया सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव का हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG IAS Postings: सीजी कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग, देखें लिस्ट
- 3. Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- 4. Baramati by-election : सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

