Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime News: भाभी ने ठुकराया शादी का ऑफर, रिश्ते के देवर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को पटककर मार डाला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

UP Crime News: भाभी ने ठुकराया शादी का ऑफर, रिश्ते के देवर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को पटककर मार डाला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
X

UP Crime News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में असफल युवक ने कथित तौर पर अपने रिश्ते के भतीजे, डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज

जानकारी के अनुसार, रति की शादी बदायूं निवासी सुमित उर्फ प्रियंक से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले छह महीने से अपनी मां पिंकी देवी के साथ रह रही थी। शनिवार को रति अपनी मां की सहेली के घर यादव कॉलोनी आई थी। इसी दौरान उसकी फुफुआ सास का बेटा विराज पाठक वहां पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि विराज लंबे समय से रति पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन रति ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

चॉकलेट का बहाना बनाकर ले गया मासूम

परिवार के मुताबिक, विराज ने आरव को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि गली में ले जाकर उसने बच्चे को सिर के बल जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रति बदहवास हो गई। परिवार के लोग उसे संभालते रहे, जबकि घर में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी बच्चे को रास्ते से हटाकर रति से संबंध बनाना चाहता था।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बच्चे की नानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ में एकतरफा प्रेम और रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire