Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Crime : 5 हत्याओं का खूनी खेल खत्म, अम्बेडकरनगर में ‘साइको किलर’ आमिर मुठभेड़ में ढेर

मुठभेड़ में आमिर ढेर हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

UP Crime : 5 हत्याओं का खूनी खेल खत्म, अम्बेडकरनगर में ‘साइको किलर’ आमिर मुठभेड़ में ढेर
X

UP Crime : अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में पांच हत्याओं से दहले इलाके को आखिरकार राहत मिली, जब पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया। सोमवार सुबह टांडा-बांदा हाईवे पर हुई इस एनकाउंटर में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आमिर ढेर हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

यह वही आरोपी था जिसने 2 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से चार मासूम बच्चों के शव मिले थे, जबकि उनकी मां लापता थी। अगले ही दिन महिला का शव भी नाले के पास बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि आमिर महिला पर शादी का दबाव बना रहा था और उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खौफनाक था। वह पहले हत्या और दुष्कर्म के मामलों में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। फरारी के दौरान जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने खुद को बचाने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसका अंत हो गया। इस एनकाउंटर के साथ ही पांच हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire