Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Crime : दो शादी के बाद भी पूर्व प्रधान को इश्क करना पड़ा भारी, 18 बच्चों के पिता को प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की हत्या

कॉल डिटेल के आधार पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

UP Crime : दो शादी के बाद भी पूर्व प्रधान को इश्क करना पड़ा भारी, 18 बच्चों के पिता को प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की हत्या
X

UP Crime : प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध ने एक पूर्व प्रधान की जान ले ली। मांधाता कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना (50) की उनकी ही प्रेमिका ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का एक विवाहित महिला से लंबे समय से संबंध था। आरोप है कि वह महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने हत्या की साजिश रच डाली। 18 मार्च को महिला ने पूर्व प्रधान को मिलने के लिए अपने मायके बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके भाई और दोस्त ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया गया। जब मृतक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादियां की थीं और उसके 18 बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire