Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Crime : नशेड़ी पोते ने दादी की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

UP Crime : नशेड़ी पोते ने दादी की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
X

UP Crime : बहराइच। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया। दरगाह थाना क्षेत्र के सदारगंज इलाके में 25 वर्षीय इरफान नाम के युवक ने पैसों की लालच में अपनी 72 वर्षीय दादी शाहजहां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने जमीन बेचकर पैसे न देने पर दादी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वृद्धा शाहजहां अपने पोते इरफान के साथ अकेली रहती थीं। इरफान लंबे समय से नशे का आदी था और दादी पर लगातार जमीन बेचकर पैसे देने का दबाव बना रहा था। जब शाहजहां ने इंकार किया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और गुस्से में दादी पर ईंट से हमला कर दिया। चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दरगाह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शाहजहां को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी इरफान को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पैसों का विवाद और नशे की लत सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire